मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

शहीद उधम सिंह का बलिदान देश की प्रेरणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि, कहा – ऐसे क्रांतिकारियों के सपनों का भारत बनाना है

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
शहीद उधम सिंह का बलिदान देश की प्रेरणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि, कहा – ऐसे क्रांतिकारियों के सपनों का भारत बनाना है

शहीद उधम सिंह का बलिदान देश की प्रेरणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि, कहा – ऐसे क्रांतिकारियों के सपनों का भारत बनाना है

नई दिल्ली/सुनाम, 31 जुलाई 2025 — हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के सुनाम में महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनकी जन्मभूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका साहस, तपस्या और बलिदान भारत के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत है और सदैव रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह ने न केवल जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल डायर को इंग्लैंड जाकर मौत के घाट उतारा, बल्कि उन्होंने देशभक्ति की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री सैनी ने शहीद उधम सिंह मैमोरियल जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, पौधारोपण किया और संग्रहालय का दौरा कर उनके जीवन से जुड़ी वस्तुओं, पत्रों और तस्वीरों को देखा। भ्रमण पुस्तिका में अपने विचार दर्ज करते हुए उन्होंने कहा कि उधम सिंह की जीवनगाथा हर भारतीय को अपने देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात की और उनकी मांगों को सुना। परिजनों ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगरूर रोड पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया, जिसका आयोजन भाजपा नेत्री व पंजाब प्रदेश सचिव दामन बाजवा ने किया था। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग की भयावह घटना, जिसमें हजारों निहत्थे भारतीयों को बेरहमी से गोलियों से मार दिया गया, ने उधम सिंह के भीतर क्रांति की आग जला दी थी। उन्होंने 21 वर्षों तक संकल्प की तपस्या की और अंततः 13 अप्रैल 1940 को लंदन में जनरल डायर को गोली मार कर शहीदों की आत्मा को न्याय दिलाया।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि शहीद उधम सिंह, भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों की कुर्बानियों की बदौलत आज हम आज़ाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। आजादी हमें यूं ही नहीं मिली है, इसके पीछे असंख्य वीरों की शहादत है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संकल्प है कि भारत को शहीदों के सपनों का भारत बनाना है। इसके लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी।

मुख्यमंत्री ने समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जनता से किए वायदे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब समझ चुकी है कि उन्हें केवल सब्जबाग दिखाए गए हैं, जैसे दिल्ली में हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता इनका सही मूल्यांकन करेगी।

इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और शहीद उधम सिंह के परिजन विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें सरदार हरदयाल सिंह, अमन, भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, विधायक अरविंद खन्ना, महासचिव दयाल सोढ़ी, जिला अध्यक्ष अमृतराज चट्टठा सहित अनेक गणमान्य जन शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण और भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें