मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी की लगाकर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी की लगाकर की आत्महत्याऔरैया, 27 फरवरी । सदर कोतवाली के मोहल्ला ब्रह्मनगर नगर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतका के परिजन ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।शहर के मोहल्ला ब्रह्म नगर निवासी अंबुज बाजपेई का विवाह इंदरगढ़ कन्नौज निवासी रुचि (32) के साथ 15 अप्रैल 2022 को हुई थी। रविवार की देर रात्रि विवाहिता रुचि ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को घटना की जानकारी होते ही ससुराल वालों की जानकारी पर मायके वाले घर पहुंचे और आरोप लगाया। रुचि के परिजनों ने जानकारी दी कि शादी के बाद से दामाद अंबुज बेटी से किसी भी परिवार के सदस्य से बात नहीं कराता था और अतिरिक्त दहेज की मांग करता था। किसी तरह से यह बात बेटी ने उन तक पहुंचाई थी।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी तक मृतक महिला के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें