मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के 1,61,55,740 मतदाताओं की मैपिंग सम्पन्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के 1,61,55,740 मतदाताओं की मैपिंग सम्पन्न

रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं की पिछली एसआईआर के मतदाता सूची से मैपिंग के क्रम में 1 करोड़ 61 लाख 55 हजार 740 मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) एएसडी सूची में 12 लाख मतदाताओं को सूचीबद्ध किया गया है। इसके साथ ही मतदाता सूची के मैपिंग के अन्य कार्य प्रगति पर है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मंगलवार को निर्वाचन सदन में कम पैतृक मैपिंग करने वाले विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ एवं सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पिछली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद राज्य में अन्य राज्यों से आए मतदाता एवं जिन मतदाताओं की पिछली एसआईआर वाले मतदाता सूची से मैपिंग में कठिनाई आ रही है उनकी संबंधित राज्य के सीईओ वेबसाइट अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट का उपयोग करते हुए मैपिंग सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि कम परफॉर्मेंस वाले बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को चिन्हित करते हुए बैचवार ट्रेनिंग दें। इसके साथ ही मतदाताओं को भी पैतृक मैपिंग की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि वैसे बीएलओ जो पिछली एसआईआर के मतदाता सूची से मतदाता का विवरण नहीं ढूंढ पा रहे वे अपने जिले मुख्यालय के हेल्पडेस्क मैनेजर से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने ईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों से कहा कि बीएलओ को कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों का आंकलन करते हुए उनकी सहायता करें, जिससे वे पैतृक मैपिंग के कार्य को आसानी से कर पाएं।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि मैपिंग करते समय (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) एएसडी सूची से भी मिलान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का पैतृक मैपिंग का कार्य को प्राथमिकता देते हुए करें। अधिक से अधिक पैतृक मैपिंग से एसआईआर के समय कम से कम मतदाताओं को दस्तावेज समर्पित करना पड़ेगा एवं प्रक्रिया में आसानी आएगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से छुटे नहीं इसे ध्यान में रखकर कार्य करें।बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर सहित सभी जिलों के ईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें