मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में पटाखों के शोर के बीच आग का तांडव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम में पटाखों के शोर के बीच आग का तांडव

गुरुग्राम। गुरुग्राम में सोमवार की रात दीपावली के दौरान पटाखों के शोर के बीच कई जगह आग का भी तांडव रहा। दमकल विभाग की टीमें रात भर आग बुझाने के लिए दौड़ती रहीं। जिले में कई स्थानों पर आग लगने की सूचनाएं दमकल विभाग के पास पहुंचीं। सबसे ज्यादा बड़ी आग की घटना राठीवास में हुई। वहां पर एक वेयर हाउस में भीषण आग लग गई। आग में पूरा वेयर हाउस जल गया। रात करीब नौ बजे वेयर हाउस से धुआं उठता नजर आया। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लग गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एक दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

फायर विभाग ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई, तब तक वेयरहाउस का सारा सामान रख हो चुका था। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या फिर पटाखों की चिंगारी माना जा रहा है।

रेलवे रोड पर शिवपुरी कॉलोनी एक फर्नीचर शोरूम में मंगलवार की अलसुबह करीब तीन बजे आग लग गई। शोरूम में लकड़ी का फर्नीचर और अन्य काफी सामान जल गया। सूचना पाकर दमकल विभाग से गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इसके अलावा जिले के जोड़ी गांव में बाजरे की पुलियों में भी आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए इस आग पर नियंत्रण पाया। फायर ब्रिगेड ऑफिसर नरेंद्र सिंह ने बताया कि दीवाली की रात दमकल विभाग की टीमें पूरी रात अलर्ट रहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें