मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : चौ. भजन लाल की 95वीं जयंती पर होंगे सामाजिक कार्यक्रम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिसार : चौ. भजन लाल की 95वीं जयंती पर होंगे सामाजिक कार्यक्रम

हिसार। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. भजन लाल की 95वीं जयंती पर 6 अक्तूबर को हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नलवा के विधायक रणधीर पनिहार ने शनिवार काे बताया कि 6 अक्तूबर सोमवार को सुबह पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई, पूर्व विधायक दुड़ाराम, युवा नेता भव्य बिश्नोई आदमपुर स्थित ‘जन प्रेरणा स्थल’ पर स्व. चौ. भजन लाल को पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत वे आदमपुर गौशाला, हिसार बिश्नोई मंदिर सहित कई जगहों पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर समर्थकों सहित युगपुरूष को नमन करेंगे।

इससे पूर्व 5 अक्टूबर को युवा नेता भव्य बिश्नोई आदमपुर बस स्टैंड चौक से मार्केट कमेटी तक बनी सड़क का शिलान्यास करेंगे। मोहब्बतपुर में शैड, चौधरीवाली में सड़क, काबरेल में फिरनी सहित कई विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे तथा कई जलपान कार्यक्रमों सहित हलके के विभिन्न गांवों में अपनों के सुख-दुख में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई एवं पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें