मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

कई सोशल मीडिया कंपनियों ने दी सरकार को जानकारी, ट्विटर अब भी अड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से जुड़े नए नियमों को कई बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों ने स्वीकार कर लिया है और इसके तहत मांगी गई जानकारियां सरकार के साथ साझा की हैं। वहीं, ट्विटर अब भी इन नियमों को न मानने पर अड़ा हुआ है।

प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियों में से अधिकतर ने मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल संपर्क अधिकारी और शिकायत अधिकारी की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के साथ साझा की है। सूत्रों ने बताया कि कू, शेयरचैट, टेलीग्राम, लिंक्डइन, गूगल, फेसबुक, व्हाट्सएप आदि ने नए नियमों के मुताबिक मंत्रालय के साथ जानकारियां साझा की हैं।

वहीं, इन नए नियमों को लेकर ट्विटर और भारत सरकार के बीच तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को सरकार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया के बाद, ट्विटर ने कल देर रात जानकारी भेजी थी, जिसमें भारत में एक कानूनी फर्म में काम करने वाले एक वकील का विवरण नोडल संपर्क व्यक्ति और शिकायत अधिकारी के रूप में साझा किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि नियमों के अनुसार ये अधिकारी सोशल मीडिया कंपनी के कर्मचारी होने चाहिए और भारत के नागरिक होने चाहिए। ट्विटर ने अभी तक मुख्य अनुपालन अधिकारी की जानकारी मंत्रालय को नहीं भेजी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें