मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड पुलिस के रडार पर कई झोला छाप डॉक्टर,ईलाज के नाम पर नक्सलियों की कर रहे मदद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राष्ट्रीय सागर संवाददाता

रांची: झारखंड नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र के झोला छाप डॉक्टर इन दिनों नक्सलियों और उनके संगठन की मदद कर रहे हैं। घायल या बीमार होने की स्थिति में नक्सलियों की इलाज करते हैं, साथ ही कई मौके पर दूसरे तरीके से मदद भी करते हैं। झोला छाप डॉक्टर मुठभेड़ के बाद नक्सलियों का इलाज के साथ-साथ उनको कई तरह से मदद कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे कई झोला छाप डॉक्टर को चिन्हित किया है जो नक्सलियों की मदद कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित पलामू, चतरा और लातेहार सीमा पर ऐसे कई डॉक्टर जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी और जेजेएमपी की मदद कर रहे हैं। झोलाछाप डॉक्टर जंगल में जाकर नक्सलियों को कई सूचनाएं देते हैं और उन्हें दवा की सप्लाई करते हैं। पुलिस के जांच में यह पता चला है कि पलामू और चतरा सीमा पर माओवादी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, इस मुठभेड़ में टॉप माओवादी नंदकिशोर यादव को गोली लगी थी, नंदकिशोर यादव को पार्टी के इलाके के स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर विजय यादव ने मदद की थी। विजय यादव ने ही नंदकिशोर यादव का इलाज किया था और उसे छुपने में मदद की थी। वहीं दूसरी घटना पलामू चतरा सीमा पर कुछ दिनों पहले टीएसपीसी के जोनल कमांडर शशिकांत गंझू की तबीयत खराब हो गई थी। एक झोलाछाप डॉक्टर ने जंगल में जाकर उसका इलाज किया था। पलामू के जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि नक्सली संगठनों को मदद करना कानून अपराध है, झोला छाप डॉक्टर या इस तरह के अन्य लोग जो नक्सलियों की मदद कर रहे हैं उनके खिलाफ का कानूनी कर्रवाई की जा रही है और आगे चिन्हित कर कार्रवाई करने की तैयारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें