मुख्यमंत्री से नेताओं और अधिकारियों ने की मुलाकात
रांची, । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में
गुरुवार को मंत्री, विधायक और अधिकारियों ने मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस
अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक हफीजुल हसन, विधायक कल्पना सोरेन, अपर मुख्य
सचिव अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह समेत अन्य वरीय
प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने औपचारिक मुलाकात कर मुख्यमंत्री को
बधाई दी।





