मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

मंगलौर-बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव : कांग्रेस को मतगणना में गड़बड़ी की आशंका, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मंगलौर एवं

बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव की मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराए

जाने तथा मतगणना स्थल पर निर्वाचन अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारियों की

मौजूदगी प्रतिबंधित किए जाने की मांग की है।

उत्तराखंड कांग्रेस

उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत सरकार एवं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस

अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि 13 जुलाई को उत्तराखंड प्रदेश के 4-बद्रीनाथ

विधानसभा क्षेत्र एवं 33-मंगलौर विधानसभा क्षेत्र की

मतगणना सम्पन्न होनी

है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व में भी कई बार शिकायत दर्ज कराई थी कि भाजपा

सरकार चुनाव प्रचार एवं मतदान के दौरान सरकारी मशीनरी का खुला दुरुपयोग कर

रही है।

करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मतगणना के दिन भी

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग होने के साथ भारी गड़बड़ी की आशंका है। उन्होंने

कहा कि मतगणना की निष्पक्षता के लिए

आवश्यक है कि बद्रीनाथ एवं मंगलौर

विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर निर्वाचन अधिकारी

के अलावा अन्य अधिकारियों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए।

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना के लिए विशेष आब्जर्बर नियुक्त किया

जाए तथा दोनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में

कराई जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें