मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: रिहायशी प्रॉपर्टी में पीजी, हॉस्टल चलाकर प्रॉपर्टी टैक्स की हो रही है चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: रिहायशी प्रॉपर्टी में पीजी, हॉस्टल चलाकर प्रॉपर्टी टैक्स की हो रही है चोरी

-रिहायशी प्रॉपर्टी पर व्यवसायिक गतिविधि की जानकारी नहीं दी तो होगी कार्रवाईगुरुग्राम। नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स चोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए है। रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को पीजी, हॉस्टल या अन्य कमर्शियल गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने वाले प्रॉपर्टी धारकों से सेल्फ डिक्लेरेशन की अपील की है। निगम क्षेत्र में प्रॉपर्टी धारक प्रॉपर्टी के असल उपयोग की घोषणा नहीं करते तो हरियाणा म्युनिसिपल कारपोरेशन एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी।संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने गुरुवार को बताया कि रेजिडेंशिल प्रॉपर्टी के कमर्शियल इस्तेमाल से निगम के राजस्व को नुकासन हो रहा है। निगम क्षेत्र में आईएमटी मानेसर होने के कारण बड़ी संख्या में मजदूर,छात्र और नौकरीपेशा युवा यहां आकर रह रहें हैं। प्रॉपर्टी मालिकों ने अपनी रेजिडेंशिल प्रॉपर्टी को पीजी,हॉस्टल,कोचिंग सेंटर या छोटे कमर्शियल प्रतिष्ठानों में बदल दिया है, लेकिन अपनी प्रॉपर्टी के इस्तेमाल को निगम में नहीं बदलवाया। रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर कम टैक्स लगता है और कमर्शियल उपयोग पर टैक्स ज्यादा लगता है। इस अंतर का फायदा उठाकर प्रॉपर्टी धारक निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। निगम क्षेत्र में ऐसी बहुत सी प्रॉपर्टी है जो निगम के रिकॉर्ड में रेजिडेंशियल हैं, जबकि उनका असल में कमर्शियल इस्तेमाल हो रहा है।निगम क्षेत्र में सभी प्रॉपर्टी धारकों की लिए प्रॉपर्टी आईडी बनवाना अनिवार्य है। जिनकी आईडी नहीं बनी वे तुरंत आवेदन करें। निगम ने इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए इंस्पेक्शन और वेरिफिकेशन टीमें गठित की हैं। ये टीमें प्रॉपर्टी का सर्वे करेंगी। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि फिर भी आमजन ने अपनी प्रॉपर्टी का सेल्फ डिक्लेरेशन नहीं किया तो हरियाणा म्युनिसिपल कारपोरेशन एक्ट के नियमों और बाय-लॉज के तहत रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल टैक्स के अंतर पर 100 प्रतिशत ब्याज सहित जुर्माना लगेगा, साथ ही सीलिंग और सीवर, पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें