मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल में झाड़ियों से मिला व्यक्ति का शव, धर्मकांटे मालिक पर हत्या का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पलवल में झाड़ियों से मिला व्यक्ति का शव, धर्मकांटे मालिक पर हत्या का आरोप

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले के मुंडकटी थाना क्षेत्र के सराय गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर झाड़ियों में एक व्यक्ति का नग्न और क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान जयपुर (राजस्थान) के शिवसिंहपुरा निवासी महेश शर्मा (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई, जो लंबे समय से सराय गांव के एक धर्मकांटे पर काम करता था।मृतक के भाई राजकुमार शर्मा ने धर्मकांटे मालिक राकेश सिंघल और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुंडकटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।राजकुमार शर्मा के अनुसार, उसका भाई महेश बीते 15 वर्षों से उक्त धर्मकांटे पर कार्यरत था। छह सितंबर को वह घर आया था और उसने बताया था कि धर्मकांटे का मालिक राकेश सिंघल उसे परेशान कर रहा है। इसके बाद नौ सितंबर को वह पुनः ड्यूटी पर लौट गया था, जिसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं चला।शिकायत में बताया गया कि धर्मकांटे पर कार्यरत अकरम खान ने 27 और 30 सितंबर को धर्मकांटे के मालिक को बताया था कि महेश कई दिनों से दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बावजूद मालिक ने न तो परिजनों को इसकी जानकारी दी और न ही पुलिस को।भाई राजकुमार ने आरोप लगाया कि महेश की हत्या राकेश सिंघल और उसके साथियों ने षड्यंत्र के तहत की। हत्या के बाद शव को नग्न अवस्था में दीवार के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया गया और घास-फूस से ढक दिया गया, जिससे शव गल-सड़ गया।मुंडकटी थाना प्रभारी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर धर्मकांटे के मालिक राकेश सिंघल सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें