व्यक्ति को हाथी ने कुचला
हजारीबाग। जिले में जंगली हाथियों ने इन दिनों आतंक मचा रखा है। दारू
प्रखंड में एक पूर्व मुखिया के पति को हाथी ने कुचलकर मार डाला। घटना दारू
प्रखंड के बलिया गांव की है। रविवार देर रात हाथियों की झुंड बलिया गांव
पहुंची, जहां एक हाथी ने कविलासी पंचायत की पूर्व मुखिया राखी देवी के पति
अशोक रविदास को कुचलकर मार डाला। घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारी और
पुलिस को दे दी गई है।





