मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में मामूली विवाद पर पीटपीट कर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धनबाद में मामूली विवाद पर पीटपीट कर हत्या

धनबाद। धनबाद के अलकडीहा ओपी क्षेत्र के सुरुंगा कुम्हार टोला से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इलाके के रहने वाले 55 वर्षीय भुलेश्वर कुम्भकार की पिटाई के बाद मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।मृतक के पुत्र राजू कुम्भकार ने शनिवार को अलकडीहा ओपी में दिए आवेदन में बताया कि गत शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उसके पिता के साथ काम करने वाले फरक महतो ने सूचना दी कि उसके पिता पहाड़ीगोड़ा स्थित राघु महतो के घर के पास घायल अवस्था में पड़े हैं। जब वह अपनी मां के साथ मौके पर पहुंचा, तो देखा कि राघु महतो, रतन महतो, राघु महतो का पुत्र और चार-पांच अन्य लोग उसके पिता की बेरहमी से पिटाई कर रहे थे।राजू के अनुसार, जैसे ही वे दोनों मां-बेटा वहां पहुंचे , सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल पिता को आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच धनबाद ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी रात में ही मौत हो गई। उसने बताया कि उसके पिता की बाइक से एक्सीडेंट हुआ था, उसी के विवाद में उसके पिता को बुरी तरह से पीटा गया।परिजनों का आरोप है कि राघु महतो और उसके साथियों की पिटाई से ही भुलेश्वर कुम्भकार की मौत हुई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें