मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

युवक को गोली मारने वाला गिरफ्तार, 18 साल बाद जेल से हुआ था रिहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक को गोली मारने वाला गिरफ्तार, 18 साल बाद जेल से हुआ था रिहा

हरिद्वार। थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम लालचंद वाला में 2 अगस्त की रात्रि में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित हत्या के एक मामले में 18 साल जेल में रह चुका है।पुलिस के अनुसार ग्राम लालचंदपुरा में सर्कस चल रहा था, जिसे लेकर आरोपित सुशील कुमार ने डरा धमका कर बंद करा दिया और गांव वालों को वहां से भगा दिया लेकिन एक युवक वंश उससे बहस करने लगा, जिस पर उसने तमंचे से वंश पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।गोली मारने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और नामजद आरोपित सुशील कुमार को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। गठित टीम ने आरोपित सुशील को प्रहलादपुर अनाज मंडी के पास अवैध तमंचे के साथ दबोचा लिया।खानपुर थाना प्रभारी रवींद्र शाह ने बताया कि गिरफ्तार सुशील कुमार बहुत शातिर अपराधी है और हत्या के मामले में 18 साल बाद जेल से छूटकर कुछ महीने पहले ही वापस आया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें