मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

यौन शोषण और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यौन शोषण और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपित गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। सोनारी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण और खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनारी खूंटाडीह निवासी नवीन पुराण के रूप में हुई है।पीड़िता ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत में बताया कि उसका नवीन पुराण से पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपित ने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने बार-बार विवाह की बात उठाई, तो आरोपित बहाने बनाकर टालता रहा। युवती का आरोप है कि विवाह के लिए दबाव डालने पर आरोपित ने उसे खुदकुशी करने के लिए भी उकसाया और धमकी दी।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित के खिलाफ यौन शोषण और खुदकुशी के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें