मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

मां छिन्नमस्तिका मंदिर खोलने के लिए सीएम से मिली ममता, सीएम ने सकारात्मक पहल का दिया आश्वासन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़ । रामगढ़ विधायक ममता देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर रामगढ़ जिला के चितरपुर प्रखंड में दामोदर और भैरवी नदी के संगम पर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर को खोलने की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री से कहा कि मां छिन्नमस्तिका का मंदिर पिछले 6 महीने से कोरोना महामारी की विभीषिका के कारण बंद कर दिया गया है। मंदिर बंद होने के कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का आगमन रुक गया है, जिसके कारण मंदिर के माध्यम से स्वरोजगार करने वाले हजारों नागरिकों के समक्ष भूखमरी की स्थिति है। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण यहां आते थे। इसके कारण लोगों का रोजगार चलता था। लेकिन मंदिर बंद होने के कारण आज मंदिर से जुड़े पंडा-पुजारी, फल-प्रसाद एवं श्रृंगार विक्रेता, ठेला-खोमचा एवं रेहड़ी लगाने वाले, सफाईकर्मी, नाई तथा निजी वाहन चालकों और उनके मालिकों के सामने विकट स्थिति है। विधायक ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम, बासुकी धाम के तर्ज पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ "मां छिन्नमस्तिका मंदिर" को भी खोला जाए। विदित हो कि यह मंदिर हिंदू धर्मावलम्बियों के अटूट आस्था का प्रतीक है। इसलिए राज्य हित और श्रद्धालुओं के हित में इस मंदिर को जल्द से जल्द खोला जाए ताकि श्रद्धालुगण मां छिन्नमस्तिके का दर्शन कर अपनी आस्था व्यक्त सकें। साथ ही साथ मंदिर से जुड़े लोगों का रोजगार पुनः चालू हो सके। विधायक ममता देवी की बातों को सुनकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सकारात्मक पहल करते हुए जल्द से जल्द मंदिर खोलने की दिशा में पहल आश्वासन दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें