मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:04 · नई दिल्ली संस्करण

मनरेगा कर्मियों की समस्या को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री से मिली ममता देवी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। जिले के मनरेगा कर्मियों के समस्या को लेकर विधायक ममता देवी ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मिली। बुधवार को उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री के समक्ष मनरेगा कर्मियों से जुड़ी कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें विधायक ममता देवी कहा है कि लंबे समय से मनरेगा के सभी कर्मी अति अल्प मानदेय में सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए राज्य की सेवा कर रहे हैं। इनके परिवार के भरण-पोषण हेतु माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय एवं दिशा निर्देशानुसार अन्य सरकारी सेवकों की भांति सभी सुविधाएं प्रदान करते हुए स्तरीय मानदेय भुगतान निर्धारित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इनका जीवन बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा करवाना भी अत्यंत आवश्यक है।

विधायक की बातों को ग्रामीण विकास मंत्री ने गंभीरता पूर्वक सुना। साथ ही कहा कि वे स्वयं मनरेगा कर्मियों की व्यथा को वह समझते हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही मनरेगा कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्राथमिकता से पहल की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें