मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

ममता का मोदी सरकार पर हमला, कहा- केंद्र ने हमें 60 हजार करोड़ रुपये से वंचित रखा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्रीय बजट 2020-21 में बंगाल के लिए केंद्रीय करों का हस्तांतरण 58,962.55 करोड़ रुपये था लेकिन हमें 44,737.1 करोड़ रुपये ही प्राप्त हआ। यानी हमें 14,225.54 करोड़ रुपये कम कर के दिए गए हैं।

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर एक बार फिर से जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्रीय बजट 2020-21 में बंगाल के लिए केंद्रीय करों का हस्तांतरण 58,962.55 करोड़ रुपये था लेकिन हमें 44,737.1 करोड़ रुपये ही प्राप्त हआ। यानी हमें 14,225.54 करोड़ रुपये कम कर के दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इसी तरह, 2019-20 में राज्य को 11,000 करोड़ रुपये की हस्तांतरण राशि नहीं मिली। हमारा पैसा हमें नहीं दिया गया है। केंद्र प्रायोजित योजनाओं के संबंध में हमें केंद्र से 33,314 करोड़ रुपये की बकाया राशि प्राप्त होनी है। यानी राज्य को लगभग 60,000 करोड़ रुपये से वंचित किया गया है।

पेट्रोल की कीमतों को लेकर भी बोला हमला

ममता ने कहा कि पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। केंद्र ने लोगों से पेट्रोल, डीजल से 3.71 लाख करोड़ रुपये कमाए। क्या आपको नहीं लगता कि नरेंद्र मोदी आम लोगों की जेब काट रहे हैं और अपनी जेब भर रहे हैं? ममता ने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना टीकों पर खर्च करने के लिए 35,000 करोड़ रुपये रखे थे। जब दूसरी लहर आई तो सरकार ने धीरे-धीरे धन आवंटित किया। मैं पूछना चाहती हूं कि यह एक बार में क्यों नहीं? हमने 3 करोड़ मांगे लेकिन हमें 6 महीने में 2 करोड़ रुपये दिए। सरकार भाजपा शासित राज्यों को अधिक पैसा देती है और विपक्षी राज्यों में कम देती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें