मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में बाबा नीम करौरी महाराज के कैंचीधाम में मालपुए का वितरण शुरू, प्रसाद ग्रहण करने के लिए लंबी कतार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नैनीताल,। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम में सुबह सूरज की

पहली किरण के साथ प्रसाद ग्रहण करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

हनुमानभक्त ब्रह्मलीन बाबा नीब करौरी के कैंचीधाम के 60वें स्थापना दिवस पर

आज मेले में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं । चौबीस घंटे पहले से

ही नैनीताल के साथ ही भीमताल, कैंची, भवाली और मुक्तेश्वर में पर्यटकों का

दबाव बढ़ गया। सभी जगह अधिकांश होटल फुल हो चुके हैं।

पुलिस का कहना

है कि आज भवाली से कैंचीधाम तक का क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। जगह-जगह

एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की भी तैनाती की जाएगी। कैंची मंदिर के प्रबंधक प्रदीप

शाह ने कल पत्रकारों को बताया था कि शनिवार को बाबा की पूजा-अर्चना के बाद

भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाएगा। सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक

श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। आज कैंचीधाम में देश-विदेश के दो लाख से

अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कैंची में वृंदावन के 40

कारीगरों का दल 12 जून से मालपुए का प्रसाद बना रहा है।

उत्तराखंड

के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह लोगों को इस धाम के स्थापना

दिवस की बधाई दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ''बाबा नीब करौरी जी

महाराज की पावन तपोस्थली श्री कैंचीधाम के प्रतिष्ठा दिवस की हार्दिक बधाई व

शुभकामनाएं।'' इसके अलावा उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

ने भी एक्स पर लिखा है, ''भगवान हनुमान के परम उपासक महान संत नीम करौली

बाबा के परम पावन श्री कैंचीधाम के प्रतिष्ठा दिवस की समस्त भक्तजनों को

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें