ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का रिकॉर्ड कराएं उपलब्ध : डीसी
रांची। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने 14 फरवरी को ओलावृष्टि से किसानों को हुए फसल क्षति से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का निर्देश सभी अंचल अधिकारी को दिया।
उन्होंने शनिवार को कहा कि ओलावृष्टि से किसानों को हुए फसल क्षति से संबंधित रिकॉर्ड जल्द उपलब्ध कराया जाये, ताकि किसानों को सही समय पर मुआवजा दिया जा सके। डीसी ने इसे लेकर निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने अंचल क्षेत्र में एक सहायता डेस्क बनाकर ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का आवेदन दिया जाये। इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर उप समाहर्ता भूमि सुधार, सदर - बुंडू रांची के माध्यम से 20 फरवरी तक भेजने को कहा है।





