मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:37 · नई दिल्ली संस्करण

केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट, 7 से खुलेगी विंडो

देहरादून। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से फिर शुरू होगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन53 बार पढ़ा गया
केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट, 7 से खुलेगी विंडो

देहरादून। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से फिर शुरू होगी।उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं और पहली टिकट बुकिंग विंडो सात सितंबर से खोलने की तैयारी है।

यूसीएडीए के अनुसार, टिकटों की कालाबाजारी रोकने और बुकिंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए दूसरे चरण में टिकट 15-15 दिन की अवधि के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जाएंगे। प्राधिकरण ने हेली ऑपरेटरों के साथ आवश्यक बैठकें की हैं। साथ ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और मौसम विभाग के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।

यूसीएडीए ने कहा कि हेली सेवा का संचालन मौसम की स्थिति, सुरक्षा मानकों और डीजीसीए की अनुमति के अनुरूप ही किया जाएगा। प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं से केवल अधिकृत माध्यम से टिकट बुक करने की अपील की है। केदारनाथ शटल सेवा के लिए heliyatra.irctc.co.in और बद्रीनाथ शटल सेवा के लिए helitaxii.com का इस्तेमाल करने तथा अनधिकृत एजेंटों और बिचौलियों से टिकट नहीं खरीदने को कहा गया है।

चारधाम यात्रा के पहले चरण में गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी स्थित हेलीपैड से आठ हेली ऑपरेटरों के माध्यम से केदारनाथ के लिए सेवाएं संचालित की गई थीं। इस दौरान करीब 67 हजार श्रद्धालुओं ने हेली सेवा का लाभ उठाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें