मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा डॉक्टर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा डॉक्टर गिरफ्तार

फरीदाबाद। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में फरीदाबाद से एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मुजम्मिल है और पेशे से डॉक्टर बताया गया है। मुजम्मिल फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में साढ़े तीन साल से रह रहा था और यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही उसका ठिकाना था। पुलिस ने 360 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुजम्मिल के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से गहरे संबंध हैं। पुलिस के पास इस बात के पक्के सबूत हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फरीदाबाद से एक स्विफ्ट कार बरामद की है। ये कार अल फलाह यूनिवर्सिटी की ही एक लेडी डॉक्टर की बताई जा रही है, जिससे फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

कार की तलाशी के दौरान पुलिस को एक क्रिंकोव असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन और 83 कारतूस मिले। इसके अलावा पुलिस को एक पिस्टल, 8 कारतूस, पिस्टल की दो मैगजीन और दो खाली खोखे मिले हैं।

मुजम्मिल की निशानदेही पर पुलिस ने 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट भी बरामद किया है, जो विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होता है। ये अमोनियम नाइट्रेट फरीदाबाद के धौज इलाके में एक किराए के कमरे से मिला।

पुलिस के मुताबिक, मुजम्मिल ने करीब 15 दिन पहले ही ये अमोनियम नाइट्रेट मंगवाया था। इसे उसने 8 बड़े और 4 छोटे सूटकेस में छुपा रखा था ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस को उसी कमरे से 20 टाइमर और 20 बैटरी भी मिली हैं, जो बम बनाने में इस्तेमाल होती हैं। इससे साफ लग रहा है कि मुजम्मिल कुछ बड़ा करने की तैयारी में था।

सूत्रों की मानें तो यह बरामदगी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुई हालिया गिरफ्तारी से जुड़ी हुई है, जहां कुछ दिन पहले एक कश्मीरी डॉक्टर को श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में पकड़ा गया था। दोनों की गतिविधियां आपस में जुड़ी हैं और यह कोई बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें