मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा में बड़ा फेरबदलः 21 आईएएस, 42 एचसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा में बड़ा फेरबदलः 21 आईएएस, 42 एचसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 63 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

गीता भारती को हिसार मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि गुरुग्राम मंडल की जिम्मेदारी रवि प्रकाश गुप्ता को सौंपी गई है। अमित कुमार अग्रवाल (आईएएस) को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है, साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। हाल ही में उन्हें फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी का प्रशासक नियुक्त किया गया था।

आईएएस सत्येंद्र दुहान को स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग का निदेशक बनाया गया है और वे अतिरिक्त सचिव का दायित्व भी संभालेंगे। आईएएस सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज हरियाणा का निदेशक और आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी का सीईओ नियुक्त किया गया है।

वंदना डिसोदिया को गृह विभाग (होम-I और होम-II) की सचिव के साथ-साथ हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल का भी तबादला करते हुए उन्हें कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड में सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। युवा आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

अंजलि श्रोत्रिया को फरीदाबाद में एडीसी, अंकित कुमार चौकसे को पानीपत, उत्सव आनंद को हिसार और डॉ. राहुल रैया को करनाल में एडीसी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में एसडीओ और एडीसी स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।

एचसीएस अधिकारियों में भी फेरबदल किया गया है।

अजय चोपड़ा को सोनीपत में एडीसी और जिला परिषद के सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। परमजीत चहल को फरीदाबाद नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त, संजय कुमार को कैथल में एसडीओ (सिविल) और प्रदीप अहलावत को चरखी दादरी में जिला परिषद सीईओ बनाया गया है। इसके अलावा जयदीप कुमार को हरियाणा सरकार में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इन तबादलों को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें