मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:58 · नई दिल्ली संस्करण

कुंभ-2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी राहत, 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न मंजूर

देहरादून। हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के बीच केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए 8,029.152 मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं और चावल आवंटित किया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन50 बार पढ़ा गया
कुंभ-2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी राहत, 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न मंजूर

देहरादून। हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के बीच केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए 8,029.152 मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं और चावल आवंटित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कुंभ को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार उत्तराखंड को 3,051.079 मीट्रिक टन गेहूं और 4,978.073 मीट्रिक टन चावल अतिरिक्त रूप से दिया गया है। यह आवंटन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए निर्धारित व्यवस्था के अंतर्गत किया गया है।

केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए संबंधित राज्य को उसके वार्षिक खाद्यान्न आवंटन का अधिकतम दो प्रतिशत तक अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया जा सकता है। इसी व्यवस्था के तहत उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से अतिरिक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुंभ मेला-2027 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से आयोजित करने के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है। सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

हरिद्वार में वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य सरकार की ओर से खाद्य आपूर्ति समेत यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन को इन तैयारियों की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें