मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर चोर गिरफ्तार, दो चोरी के ट्रैक्टर बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर चोर गिरफ्तार, दो चोरी के ट्रैक्टर बरामद

हरिद्वार : ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कलियर पुलिस ने बुधवार काे चेकिंग अभियान के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं। इनमें एक ट्रैक्टर वर्ष 2024 में कलियर क्षेत्र से, जबकि दूसरा पंजाब के संगरूर जनपद से चोरी किया गया था।

जानकारी के अनुसार 16 मई 2024 को शफ्फकत पुत्र सखावत ने कोतवाली कलियर में ट्रैक्टर संख्या यूके 17 आर 7322 की चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कलियर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चेकिंग कर रही थी, चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को दो चोरी के ट्रैक्टरों के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद ट्रैक्टरों में एक महिंद्रा तथा दूसरा बिना नंबर का स्वराज ट्रैक्टर शामिल है, जो पंजाब से चोरी किया गया है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने एक साथी हैप्पी निवासी खजूरी, देवबंद के साथ मिलकर 16 मई 2024 की रात कलियर क्षेत्र से महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी किया था। इसके अलावा लगभग दो माह पूर्व पंजाब के नारायणगढ़-संगरूर क्षेत्र से स्वराज ट्रैक्टर चोरी करने की बात भी कबूल की।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी के बाद वे ट्रैक्टरों की नंबर प्लेट निकाल देते थे और ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी ढुलाई तथा मजदूरी के कार्य में उनका उपयोग करते थे।

गिरफ्तार आरोपितों अजय कुमार पुत्र चंद्रपाल, निवासी लिब्बरहेड़ी, थाना मंगलौर, हरिद्वार (उम्र 33 वर्ष), अभिषेक कुमार पुत्र पुरुषोत्तम, निवासी भलसुआ गाज, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार (उम्र 21 वर्ष) व अंकुश पुत्र हंसराज, निवासी फखरहेड़ी, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार (उम्र 20 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें