मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब सरकार का बड़ा कदम, बेअदबी रोकथाम कानून का नया मसौदा श्री अकाल तख्त को सौंपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंजाब सरकार का बड़ा कदम, बेअदबी रोकथाम कानून का नया मसौदा श्री अकाल तख्त को सौंपा

- सरकार का दावा- जताए गए सभी प्रमुख एतराज दूर किए गए

अमृतसर, 29 जुलाई (हि.स.)। पंजाब सरकार ने बेअदबी रोकथाम कानून के विवादित प्रावधानों में संशोधन करके नया मसौदा श्री अकाल तख्त साहिब को सौंप दिया है। विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर और डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने सरकार का पक्ष और संशोधित ड्राफ्ट श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय के प्रभारी बगीचा सिंह को सौंपा।

मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से कानून के प्रारूप पर उठाई गई सभी प्रमुख आपत्तियों को संशोधित मसौदे में दूर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब यह मसौदा अध्ययन के लिए श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय के पास है और वहां से मिलने वाले सुझावों या निर्णय के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. निज्जर ने बताया कि दस्तावेज सौंपे जाने के समय जत्थेदार साहिब मौजूद नहीं थे।

इससे पहले श्री अकाल तख्त साहिब ने कानून के प्रारूप पर छह प्रमुख आपत्तियां जताई थीं। इनमें "बीड़" की जगह "सरूप" शब्द के प्रयोग, "कस्टोडियन" संबंधी प्रावधान, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सरूपों को यूनिक नंबर देने की व्यवस्था, कस्टोडियन की जिम्मेदारियां तय करने, सजा संबंधी प्रावधानों की स्पष्टता तथा दुर्घटना की स्थिति में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सरूप को केस प्रॉपर्टी न बनाए जाने संबंधी प्रावधान शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें