मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम की फर्नीचर मार्केट में लगी भयंकर आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम की फर्नीचर मार्केट में लगी भयंकर आग

गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड पर सोमवार की देर रात कटारिया चौक स्थित मार्केट भीषण आग लग गई। आयुध डिपो क्षेत्र के 300 मीटर दायरे में इस फर्नीचर मार्केट में आग से दमकल विभाग ओर प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए। आग बुझाने की लिए कई गाड़ियां और दमकल विभाग का स्टाफ जुटा रहा।गुरुग्राम के अतुल कटारिया चौक के पास फर्नीचर मार्केट है। इस मार्केट में सोमवार की देर रात आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग व बचाव कार्य दल मौके पर पहुंचा। तब तक फर्नीचर मार्केट को आग ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। फर्नीचर मार्केट जलकर खाक हो रही थी। आयुध डिपो के 300 मीटर क्षेत्र के अंदर लगी इस आग को जल्द से जल्द बुझाना भी जरूरी था। जिले के सभी दमकल केंद्रों से करीबन 40 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।काफी दूर तक फैली फर्नीचर मार्केट में आग फैलती नजर आ रही थी। काफी मशक्कत के बाद देर रात को आग पर दमकल विभाग ने काबू पाया। दमकल विभाग के एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि एक शोरूम में ही ज्यादा नुकसान हुआ है, बाकी बचाव हो गया है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग पाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें