मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पवन कुमार मुटनेजा बने महाधिवक्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पवन कुमार मुटनेजा बने महाधिवक्ता

चंडीगढ़,। हरियाणा सरकार ने शनिवार को एक अहम निर्णय लेते हुए पानीपत निवासी वरिष्ठ वकील पवन कुमार मुटनेजा को प्रदेश का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। मुटनेजा ने परविंद्र चौहान का स्थान लिया है। गत दिवस चौहान को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जज प्रमोट कर दिया गया था।

वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुटनेजा पानीपत में प्रेम अस्पताल के संस्थापक डॉ. प्रेम कुमार मुटनेजा के सुपुत्र हैं और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पंकज मुटनेजा के भाई हैं। एक प्रतिष्ठित चिकित्सा पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने के बावजूद पवन मुटनेजा ने कानून के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी कड़ी मेहनत व लीगल सूझबूझ के बल पर आज प्रदेश के सर्वोच्च कानून अधिकारी के पद तक पहुंचे हैं।

पवन कुमार मुटनेजा की इस नियुक्ति से प्रदेश सरकार में पानीपत का सियासी कद और ज्यादा मजबूत हो गया है। मौजूदा हरियाणा सरकार में पानीपत का प्रतिनिधित्व पहले से ही काफी मजबूत स्थिति में है।

इस नियुक्ति के साथ ही हरियाणा सरकार में पानीपत की भूमिका और मजबूत हो गई है। पानीपत से दो वरिष्ठ नेता महिपाल ढांडा और कृष्ण लाल पंवार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पानीपत से आने वाले राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता भी पानीपत से ही ताल्लुक रखती हैं। अब प्रदेश के नए महाधिवक्ता के रूप में पवन कुमार मुटनेजा के नाम की घोषणा होने से पानीपत के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें