मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी रेलवे का बड़ा फैसला, ट्रेनों में बढ़ाए गए जनरल डिब्बे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेवाड़ी रेलवे का बड़ा फैसला, ट्रेनों में बढ़ाए गए जनरल डिब्बे

रेवाड़ी। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई ट्रेनों में अस्थायी रूप से साधारण श्रेणी (जनरल) के अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। वहीं, गुजरात के सामाख्याली-गांधीधाम रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 14725/14726 भिवानी-मथुरा-भिवानी में भिवानी से 24 से 31 जुलाई तक तथा मथुरा से 25 जुलाई से एक अगस्त तक तीन अतिरिक्त साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 54794/54793 मथुरा-सवाईमाधोपुर-मथुरा ट्रेन में भी मथुरा से 24 से 31 जुलाई तथा सवाईमाधोपुर से 25 जुलाई से एक अगस्त तक तीन अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जाएंगे। इससे दैनिक यात्रियों और सामान्य श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

दूसरी ओर, सामाख्याली, वोंध और भरूच स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जाएगा। 22483 भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस 28 जुलाई से 3 अगस्त तक तथा 22484 गांधीधाम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 29 जुलाई से चार अगस्त तक भीलड़ी स्टेशन तक ही संचालित होगी।

इसी तरह 19404 दिल्ली-भुज एक्सप्रेस, 19403 भुज-दिल्ली एक्सप्रेस, 20984 दिल्ली सराय-भुज एक्सप्रेस, 20983 भुज-दिल्ली एक्सप्रेस तथा 14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस भी निर्धारित अवधि के दौरान भीलड़ी तक ही संचालित होंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांचने और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें