मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, 6.27 किलो गांजा के साथ यात्री गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, 6.27 किलो गांजा के साथ यात्री गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम की कार्रवाई में एक अंतरराष्ट्रीय यात्री को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कस्टम अधिकारियों ने एपीआईएस (एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम) प्रोफाइलिंग और नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर (एनसीटीसी) से मिली खुफिया सूचना के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। संदिग्ध यात्री बैंकॉक से सिंगापुर होते हुए फ्लाइट नंबर टीआर 750 के जरिए अमृतसर पहुंचा था।

पहले से इनपुट होने के कारण जैसे ही यात्री एयरपोर्ट पर उतरा, उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई और प्रोफाइलिंग के बाद उसे जांच के लिए रोका गया।

कस्टम अधिकारियों द्वारा की गई गहन तलाशी में यात्री के सामान से 6270 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे बड़ी ही चालाकी से छिपाकर लाया जा रहा था। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6.27 करोड़ रुपए आंकी गई है।

इस कार्रवाई के तुरंत बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। अब जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं, ताकि इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी कानून के दायरे में लाया जा सके।

कस्टम विभाग की इस कार्रवाई को ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि देश के एयरपोर्ट्स पर निगरानी और खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि भविष्य में भी संदिग्ध यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें