मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

एसओजी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसओजी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर फरार

चंपावत चम्पावत जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार काे एसओजी और थाना पाटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से 820 ग्राम अवैध चरस बरामद की। हालांकि, तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में गरसाड़ी से आगे गर्सलेख प्राइमरी स्कूल के पास की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल (एच आर 72E/3303) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से तस्कर की जैकेट, टोपी और मोटरसाइकिल जब्त की। जैकेट की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक पीले थैले में रखी 820 ग्राम अवैध चरस मिली। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाना पाटी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।इस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल राजकुमार और हेड कांस्टेबल रमेश नाथ शामिल थे। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें