मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

हथियार तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा, रांची में तीन आरोपी पकड़े गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हथियार तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा, रांची में तीन आरोपी पकड़े गए

रांची। रांची पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह बिहार से हथियार लाकर झारखंड के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मांडर निवासी विशाल सिंह, चान्हों के अभिषेक शर्मा और करण गोप के रूप में हुई है।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस पूरे नेटवर्क की कड़ी 13 अप्रैल की रात मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान हाथ लगी। पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली, जिसमें दो युवकों के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्हें हथियारों की आपूर्ति मांडर के करगे गांव निवासी विशाल सिंह करता है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशाल सिंह के घर पर छापेमारी की और उसे धर दबोचा। जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि विशाल ने अपने घर को ही अवैध हथियारों का स्टॉक रखने का अड्डा बना रखा था। विशाल ने पुलिस को बताया कि उसे हथियारों की खेप अभिषेक शर्मा पहुंचाता है, जो बिहार से हथियार लाकर यहां ऊंचे दामों पर बेचता था।

अभिषेक के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने मांडर के हातमा जंगल में घेराबंदी कर अभिषेक शर्मा और उसके साथी करण गोप को भी गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से तीन देशी पिस्टल, दस जिंदा गोलियां, चार मैगजीन और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह शुरुआत में छोटे स्तर पर सक्रिय था, लेकिन धीरे-धीरे इसने अपना नेटवर्क राज्य के कई इलाकों में फैला लिया।

गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, और जल्द ही कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें