मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो ड्रग सप्लायर दबोचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो ड्रग सप्लायर दबोचे

यमुनानगर पुलिस की अपराध शाखा ने नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को स्मैक तस्करी से जुड़े मामले में पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्ति के मामले में अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है। अपराध शाखा प्रभारी राजकुमार ने बताया कि 2 जुलाई को कांजनू क्षेत्र से 272 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी अक्षय से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। आरोपी ने खुलासा किया कि वह बरामद मादक पदार्थ उत्तर प्रदेश निवासी अफसर से लेकर आया था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफसर को भी गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी से जुड़ा हुआ था और काफी समय बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। एक अन्य कार्रवाई में अपराध शाखा ने प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्ति करने के आरोप में शादीपुर निवासी शाहरुख को गिरफ्तार किया। प्रभारी राजकुमार ने बताया कि 2 जून को जठलाना निवासी अजमल खान को प्रतिबंधित दवाओं के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह दवाईयां शाहरुख से प्राप्त करता था। इसके आधार पर पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार शाहरुख के खिलाफ पहले भी प्रतिबंधित दवाओं से संबंधित एक मामला दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस दोनों मामलों में सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें