मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला समेत सात नशा तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिरसा पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला समेत सात नशा तस्कर गिरफ्तार

सिरसा। पुलिस ने जिला क्षेत्र से सात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन व प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई है। तस्करों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी ओप्रकाश, विशाल, सुरेश कुमार, रानो बाई, सिकंदर सिंह, रणजीत सिंह व रवि सिंह के रूप में हुई है।

सीआईए सिरसा प्रभारी रविंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान सिरसा शाहर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए, जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गए। पुलिस ने शक के आधार पर उनका पीछा किया और उन्हें दबोच लिया। तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम गांव रुपाणा बिश्नोईयां क्षेत्र से आरोपी सुरेश कुमार को सात ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गांव चकसाहिबा क्षेत्र से 13 ग्राम हेरोइन सहित महिला रानो बाई को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि महिला अपने हाथ में काले रंग की पॉलीथिन लिए हुए पैदल आती दिखाई दी और पुलिस टीम को देखकर छिपने का प्रयास किया। शक के आधार पर तलाशी ली गई उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई।

डबवाली पुलिस ने क्षेत्र से प्रतिबंधित नशीली गोलियां व कैप्सूल सहित तीन आरोपियों सिकंदर सिंह, रणजीत सिंह व रवि को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सैकड़ों प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें