मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

चंपावत में 25 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चंपावत में 25 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

चंपावत। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बनबसा क्षेत्र से 112 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।इस कार्रवाई में दो अन्य आरोपित फरार हो गए हैं।पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देश पर सीओ वंदना वर्मा के मार्गदर्शन में थाना बनबसा और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। धनुष पुल चौकी के पास चेकिंग के दौरान शाहजहांपुर निवासी रवि उर्फ गंठा को पकड़ा गया, जो वर्तमान में बनबसा के मीना बाजार वार्ड नंबर 05 में रह रहा था।गिरफ्तार आरोपी के पास से 112 ग्राम स्मैक के अलावा एक बीड़ी का बंडल, सिल्वर पेपर, माचिस और स्मैक पीने में इस्तेमाल होने वाला चैचर बरामद किया गया। पूछताछ में रवि उर्फ गंठा ने बताया कि वह स्मैक का आदी है और सौरभ उर्फ खुक्का के कहने पर नानकमत्ता से लखविंदर उर्फ लक्की से स्मैक लेकर आया था।इसे बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में नेपाल के स्मैक सेवन करने वालों को ऊंचे दामों पर बेचा जाना था। पुलिस ने रवि उर्फ गंठा, सौरभ उर्फ खुक्का और लखविंदर उर्फ लक्की के खिलाफ बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपितों की तलाश जारी है।गिरफ्तार अभियुक्त रवि उर्फ गंठा पर बनबसा थाने में गुंडा एक्ट, 110 जी, चोरी और अवैध शराब के कुल 10 मामले पहले से दर्ज हैं। सौरभ उर्फ खुक्का पर अवैध शराब और एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं, जबकि लखविंदर उर्फ लक्की नानकमत्ता थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पांच अभियोग दर्ज हैं।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बनबसा सुरेंद्र कोरंगा, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, मतलूब खान, संजय सिंह, नासिर हुसैन, उमेश राज,जगदीश कन्याल और सूरज कुमार शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें