मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

मोहाली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत गिरने से दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोहाली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत गिरने से दो की मौत

चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली में बीती रात एक निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने करीब छह घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मलबे में किसी भी मजदूर के नहीं होने का दावा किया गया।

मोहाली की उपायुक्त कोमल मित्तल ने बताया कि मोहाली के एयरोसिटी में मेडिसिटी के नाम से एक प्राइवेट अस्पताल बनाया जा रहा है। रिटेनिंग वॉल के लिए करीब 15 फीट की गहराई पर बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, तभी मिट्टी की दीवार ढह गई और तीन मज़दूर उसमें दब गए। तीनों लोगों को मलबे से निकालकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीसरे मज़दूर का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मित्तल ने कहा कि एसडीएम को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।

स्थानीय पार्षद हरविंदर सिंह ने कहा कि सीवरेज स्ट्रक्चर का एक हिस्सा गिरने के बाद हमने कॉन्ट्रैक्टर को खतरे के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन चेतावनियों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। दीवार गिरने का कारण और कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा उपायों का पालन किया गया था या नहीं, इसका पता जांच रिपोर्ट में चलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें