मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

लौह अयस्क से भरा डंपर ई-रिक्शा पर पलटा, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लौह अयस्क से भरा डंपर ई-रिक्शा पर पलटा, दो की मौत

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार तड़के चाईबासा–हाता मुख्य मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसारलौह अयस्क से भरा डंपर ई-रिक्शा पर पलट गया। यह घटना राजनगर थाना क्षेत्र के चालियामा स्थित रुंगटा प्लांट के पांच नंबर गेट के पास हुई। हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में ई-रिक्शा चालक के भी शामिल होने की आशंका है। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया है।रुंगटा माइंस से लौह अयस्क लेकर डंपर सुबह करीब 5.30 बजे प्लांट में प्रवेश करने ही वाला था कि अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर जा पलटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर के पलटते ही जोरदार धमाका हुआ और ई-रिक्शा पूरी तरह दब गया। स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। भारी मशीनों की मदद से डंपर हटाने और उसके नीचे फंसे लोगों को निकाला गया।सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट के प्रवेश मार्ग पर सड़क काफी उबड़-खाबड़ है, जिससे डंपर का संतुलन बिगड़ गया होगा। कई बार कर्मचारियों और ग्रामीणों द्वारा सड़क मरम्मत की मांग भी उठाई गई थी, लेकिन सुधार नहीं होने से ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने मार्ग को खाली कराने और यातायात बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिया हैं। थाना प्रभारी ने बताया किडंपर चालक, वाहन की स्थिति और सड़क की परिस्थितियों की जांच की जाएगी। शुरुआती जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें