मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा टला: SDRF ने बचाई जान .....

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा टला: SDRF ने बचाई जान .....

हरिद्वार(गोपाल रावत) गंगा दशहरा के पावन पर्व पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरियाणा के झज्जर निवासी 45 वर्षीय टीनू कुमार, पुत्र महावीर सिंह, हर की पौड़ी पर गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में बह गया। नशे की हालत में स्नान कर रहे टीनू कुमार बहते हुए हाथी पुल के पास लगी सुरक्षा जंजीर पर जाकर लटक गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात SDRF टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। जवानों ने बेहद सतर्कता और सूझबूझ दिखाते हुए जंजीर पर लटके व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद टीनू कुमार को भविष्य में नशे की हालत में गंगा में न उतरने की सख्त हिदायत दी गई। व्यक्ति को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें