मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

रोडवेज बस के ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बची जानें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रोडवेज बस के ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बची जानें

चंपावत। बुधवार को लोहाघाट में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। लोहाघाट डिपो की एक रोडवेज बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए, लेकिन चालक की सूझबूझ से दर्जनों यात्रियों की जान बच गई।यह घटना तब हुई जब बस लोहाघाट से काशीपुर के लिए रवाना हुई थी। बस अड्डे से लगभग 10 मीटर आगे बढ़ते ही बस के ब्रेक अचानक काम करना बंद कर गए। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक नंदन सिंह फर्त्याल ने बस को सामने एक दीवार से टकरा दिया। गनीमत रही कि उस समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोई अन्य वाहन या पैदल यात्री मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।चालक नंदन सिंह फर्त्याल ने बताया कि बस की जांच वर्कशॉप में पहले ही कराई गई थी। बस स्टार्ट होते ही अचानक प्रेशर लीक हो गया, जिससे ब्रेक पूरी तरह फेल हो गए। बस में सभी सीटें भरी हुई थीं और इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।हादसे के बाद बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिरछी खड़ी हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के भीतर से वाहनों को निकालकर यातायात सुचारु कराया। सभी यात्रियों को बाद में दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर भेजा गया।इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि लोहाघाट डिपो को तत्काल 15 से 20 नई बसों की आवश्यकता है, लेकिन अब तक केवल दो नई बसें ही उपलब्ध कराई गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें