मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

महुआडाबरा क्षेत्र में पेयजल संकट से राहत मिलेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महुआडाबरा क्षेत्र में पेयजल संकट से राहत मिलेगी

उधमसिंहनगर। पेयजल संकट से जसपुर विधानसभा के महुआडाबरा क्षेत्र के लोगों को जल्द निजात मिल सकेगी। इसके लिए पेयजल संसाधन विकास व निर्माण निगम डीपीआर तैयार कर रहा है।करीब 35 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना के बनने से साढ़े ग्यारह से अधिक आबादी को पेयजल संकट से निजात मिलेगा। महुवाड़ाबरा क्षेत्र में अभी तक लोग हैंड पंपों पर पेयजल आपूर्ति के लिए निर्भर हैं। महुवाडाबरा क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल लाइनों को बिछाने की मांग की जा रही थी। ऐसे में अब पेयजल विभाग इस कार्ययोजना पर नवीन बाह्य सामयिक योजना के तहत काम कर रहा है।गांव में ही ओवरहेड टैंक बनकर लगभग 1800 घरों में सीधे पेयजल लाइनें पहुंचाई जाएगी। एक ओवर हैड टैंक की क्षमता 1400 किलो लीटर होगी। पेयजल निगम के अधिकारियों के मुताबिक जल्द डिजाइन बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।इस क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल लाइनों की मांग की जा रही है। विभाग 35 करोड़ की लागत की डीआरपी बना रहा है। यह योजना वर्ल्ड बैंक की मदद से बनाई जा रही है। - वीके पाल, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें