मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग में बना महावीर पताका,लहरेगा अयोध्याजी में शान से : डॉ बीरेंद्र साहू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

14 जनवरी । श्रीरामजन्मभूमि से पुजित अक्षत निमंत्रण अभियान के

14वें दिन रविवार को भी विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं का अभियान

जारी रहा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने बताया

कि हजारीबाग के प्रसिद्ध व्यवसायी नवल किशोर खंडेलवाल के की ओर से क्रमशः

40 एवं 50 फीट की ऊंचाई वाले दो महावीरी पताका श्रीअयोध्या जी में प्राण

प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के निमित्त बनवाया गया है, जिसे आज हजारीबाग के

कुशल खंडेलवाल, रामबाबू, दीपक कुमार, संजय अग्रवाल व पवन कुमार सिंह ने

रांची स्थित विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय पहुंचाया । कार्यालय परिसर

में हजारीबाग से आए रामभक्तों का स्वागत करते हुए कार्यालय स्थित दुर्गा

मंदिर में विधि विधान से पूजन कर अयोध्या जी के लिए भेजा गया। इस अवसर पर

डॉ बीरेंद्र साहू ने कहा हजारीबाग श्रीरामनवमी महोत्सव के लिए प्रसिद्ध है।

हजारीबाग के बने महावारी पताका के अयोध्या में लहरने से झारखंड

गौरवान्वित होगा।

नवल किशोर खंडेलवाल के पुत्र कुशल खंडेलवाल ने कहा

मेरे पिताजी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम

प्रति असीम श्रद्धा रखते हुए 500 साल के बाद भगवान श्री रामजी के अपने महल

में पधारने के अवसर पर ध्वजारोहण करने के भाव रखते हुए दो महावीरी पताका

बनाए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें