मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिरसा में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

सिरसा। सिरसा जिले के कालांवाली क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने रेल के नीचे कटकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना बुधवार तडक़े करीब पौन तीन बजे की है।दोनों कालांवाली के निकट बठिंडा से सिरसा आ रही जम्मू-कटड़ा ट्रेन के नीचे आकर जान देने की कोशिश की। सूचना मिलने परे रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची। सहारा क्लब के सदस्यों ने एंबुलेंस से दोनों को सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दोनों शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे भी हैं। मृतक व्यक्ति की पहचान खतरावां निवासी मनप्रीत के रूप में हुई और वह एक फैक्ट्री में काम करता था। मनप्रीत के तीन बच्चे हैं। जबकि महिला शादीशुदा थी और वह अपने पति से अलग रही रही थी। महिला की शादी लगभग पांच साल पहले जिले के गांव पक्का शहीदा में हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं।कुछ समय से महिला मनप्रीत के सपंर्क में थी और उसी के साथ रह रही थी। पति से अभी उसका तलाक नहीं हुआ था। मनप्रीत के साथ रहने से महिला के मायके वालों ने भी उससे दूरी बना रखी थी। पुलिस के अनुसार दोनों मंगलवार रात को कालांवाली रेलवे स्टेशन के निकट पुल के पास पहुंचे और पौने तीन बजे बठिंडा से सिरसा की ओर आ रही रेलगाड़ी के नीचे आ गए। फिलहाल दोनों शवों को सिरसा नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें