भारी मात्रा में नगद राशि की लूट, सोना -2.395 केजी चाँदी -56 केजी के साथ दो गिरफ्तार,
रांची : वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त एंव विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि कोडरमा - बरही सड़क मार्ग पर कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा सोना - चाँदी एंव भारी मात्रा में नगद राशि युक्त एक स्लेटी रंग का इनोवा वाहन रजि न0 (WB02AL 9764) को लूट कर वे राँची की ओर भागे है। तत्पश्चात उक्त सूचना के आलोक में नौशाद आलम पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में प्रवीण कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 2 राँची एंव श्याम किशोर महतो पु०नि० सह थाना प्रभारी ओरमाँझी एंव सशस्त्र बल की टीम गठित पटना राँची सडक मार्ग तथा सिकिदिरी राँची सडक मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर ओरमाँझी ब्लॉक चौक के पास इनोवा वाहन रजि 0न0 (WB02AL 9764) को रोक कर तलाशी के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा ओरमाँझी थाना काण्ड सं0 - 41/21 दर्ज किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण :-
1. धीरज कुमार पे0 संतोष मिश्रा सा0 पाण्डेपुर थाना सिकरौल जिला बक्सर (बिहार)
2. राहुल यादव पे0 नरेश यादव से0 अंकुरहा थाना NTPC जिला औरंगाबाद (बिहार)
बरामद सामान का विवरण :-
1. सोना -2.395 Kg
2.चाँदी -56 Kg
3.आर्मस -7.65 का लोडेड देशी पिस्टल जिसमें लोड 04 राउड जिंदा कारतुस 4. एक स्लेटी कलर का इनोवा कार जिसका रजिस्ट्रेशन न0 WB02AL 9764 5. नगद राशि 1.46 करोड़।
सशस्त्र बल का विवरण :-
1.स.अ.नि. बुद्धेश्वर उरांव ओरमांझी थाना
2. आ0 1251 अनुराग कुमार श्रीवास्तव
3. आ0 सनोज कुमार दास
4. दिनेश कुमार यादव





