मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की पड़वा शाखा से पांच लाख की लूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू। जिले के पड़वा स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में शुक्रवार सुबह लूट की घटना हुई। बैंक खुलते ही लुटेरों ने नगदी की लूटपाट की। करीब पांच लाख रुपए लूटे जाने की सूचना मिली है। अपराधियों की संख्या चार बताई गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से बैंक एवं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।बताया जाता है कि चार की संख्या में आए लुटेरों ने पड़वा की झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा के खुलते ही अंदर घुस गए और कर्मियों को बंधक बना लिया। जिस समय घटना हुई उस वक्त बैंक में चार कर्मचारी थे। सभी को एक कमरे में बंद करने के बाद लुटेरों ने करीब पांच लाख रुपए बैंक से लूटे और फरार हो गए।घटना की पुष्टि करते हुए जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि सूचना मिली है। पड़वा से सटे सभी थाना को अलर्ट किया गया है। अपराधियों के भागने वाले रास्ते में विशेष छानबीन तेज की गई है।इधर जानकारी मिली है कि लूटपाट के बाद अपराधी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के सारे पार्ट्स नोज डाले हैं और वीडियो स्टोर करने वाला डीवीआर साथ ले गए हैं। ऐसे में लुटेरों की पहचान मुश्किल हो रही है। बैंक से सटे आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले ले जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें