मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : अढ़ाई लाख की लूट का आरोपी जाखल पुलिस ने दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : अढ़ाई लाख की लूट का आरोपी जाखल पुलिस ने दबोचा

फतेहाबाद। गैस एजेंसी कर्मचारी को पिस्तौल दिखाकर अढ़ाई लाख रुपये की लूट करने के मामले में कार्यवाही करते हुए जाखल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गुरप्यार सिंह उर्फ गुरी उर्फ काला पुत्र पाल सिंह निवासी बलरां के रूप में हुई है। बुधवार को थाना जाखल प्रभारी उप निरिक्षक सुरेश ने बताया कि इस बारे बिल्लु सिंह पुत्र गुरतेज सिंह निवासी बलरां ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार वह और उनका साथी कर्मचारी सेवक सिंह दोनों अढ़ाई लाख रुपये लेकर मोटरसाइकिल से गैस एजेंसी का पैसा जमा कराने जा रहे थे। तभी दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी आंखों में लाल मिर्च डालकर और पिस्तौल दिखाकर बैग छीना और मौके से भाग गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरे आरोपी गुरप्यार सिंह को अब गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें