फिट इंडिया वेबसाइट पर करें लॉगइन और फ्रीडम रन में हो शामिल
रामगढ़। रामगढ़ में 15 अगस्त से शुरू हुआ फिट इंडिया मूवमेंट का कार्यक्रम दो अक्टूबर तक चलने वाला है। कार्यक्रम के तहत फिट इंडिया वेबसाइट पर लॉगिन कर रामगढ़ वासी फ्रीडम रन में शामिल हो सकते हैं। गुरुवार को डीसी संदीप सिंह ने बताया कि फ्रीडम रन का उद्देश्य सभी लोगों को मोटापा, आलस्य, तनाव, चिंता, बीमारियों आदि से मुक्त करना एवं फिटनेस को बढ़ावा देना है। डीसी ने बताया कि इस अभियान में लोगों को खुद ही अपना रूट चुनना है और उसी रूट पर अपनी गति से ही दौड़ना है। फ्रीडम रन में शामिल होने वाले लोग अपने दौड़ को विभिन्न भागों में बांट सकते हैं। फ्रीडम रन के किलोमीटर को मैनुअल या किसी भी ऐप से ट्रैक किया जा सकता है। जिन लोगों ने अपना स्वयं का रन बनाया है, वे व्यक्तिगत रूप से अपना डेटा जमा कर सकते हैं। वे अपना प्रमाणपत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।





