मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

तेज प्रताप को होटल में ठहराना मालिक और मैनेजर को पड़ा महंगा, एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने आए बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बंद होटल में कमरा लेकर रह रहे थे। इस मामले को लेकर होटल मालिक और मैनेजर पर रांची के चुटिया थाने में गुरुवार देर रात प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। एफआईआर में होटल के मालिक और मैनेजर दुष्यंत कुमार सामंतरे को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर रांची सीओ प्रकाश कुमार ने दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि सरकार के अनलॉक नियमों का उल्लंघन कर होटल में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को रखा गया। होटल में कमरा नंबर 507 में तेज प्रताप को ठहराया गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद रांची जिला प्रशासन की टीम चुटिया थाने की पुलिस के साथ पहुंचे और छापेमारी की छापेमारी में तेज प्रताप के होटल में ठहरने की बात सही साबित हुई। थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि मामले में गुरुवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस मामले में कानून के अनुरूप कार्रवाई करेगी। उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप बुधवार को लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने रांची पहुंचे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें