मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप में विजयी होकर रांची पहुंचे नन्हे चैंपियंस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। मुंबई में आयोजित नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप में परचम लहराने के बाद शनिवार को नन्हे चैंपियंस रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी अभिनव कुमार ने इन चैंपियन बच्चों और पूरी टीम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

झारखंड की टीम ने मुंबई में आयोजित अंग्रेजी की कठिन राष्ट्रीय वर्ड पावर चैंपियनशिप में मेजबान महाराष्ट्र और तमिलनाडु समेत 5 अन्य राज्यों को पछाड़ते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में झारखंड पहले, महाराष्ट्र दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका की लोकप्रिय स्पेलिंग बी प्रतियोगिता की तर्ज पर होता है। स्कूली बच्चों के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर लीप फॉर वर्ड और मेरिको संस्था द्वारा कराया जाता है।

आठ बच्चे हुए थे शामिल, चार ने किया राज्य का प्रतिनिधित्व

11 और 12 अप्रैल को नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप में 8 बच्चे झारखंड से शामिल हुए थे। कक्षा दो से पांच तक के बच्चों के लिए आयोजित मुख्य फाइनल प्रतियोगिता में चार बच्चों ने प्रत्येक कक्षा से राज्य का प्रतिनिधित्व किया और ओवरऑल जीत दर्ज की। जिन बच्चों ने मुंबई में आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया, उनमें समरजीत महतो, आशा कुमारी, अनूप महतो, सुमित महतो, अंकित महतो, प्रभात रंजन, नीलम कुमारी, असद अख्तर अंसारी शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें