उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची घोषित
देहरादून, । भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ और मगंलौर विधानसभा
उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के 40
स्टार प्रचारक दोनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी के
राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने यह सूची जारी की है।
इन
स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष
महेंद्र भट्ट, प्रभारी दुष्यंत गौतम, रेखा वर्मा, नरेश बंसल, अजय टम्टा,
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह
रावत, सैयद शहनवाज हुसैन, अजय भट्ट, अनिल बलूनी, मदन कौशिक के नाम शामिल
है। सांसद कल्पना सैनी के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री सतपाल महाराज,
प्रेमचंद अग्रवाल, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सौरभ
बहुगुणा के नाम शामिल है। प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय के साथ महामंत्री
आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट को भी स्टार प्रचारकों में
शामिल किया गया है। इनके साथ ही साथ स्वामी यतीश्वरानंद दीप्ति रावत,
स्वराज विद्वान, नेहा जोशी, भूपाल राम टम्टा, अनिल नौटियाल, प्रदीप बत्रा,
आदेश चौहान, कुंदन परिहार, आशा नौटियाल, राकेश गिरी, जोगेंद्र पुडीर, समीर
आर्य तथा शंशांक रावत के नाम शामिल हैं।
20 जून को नामांकन
दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी गोपेश्वर में शक्ति
प्रदर्शन करेंगे। उनके चुनाव के लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को विधानसभा का
पालक बनाया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के हाथों में चुनाव
प्रबंधन की कमान है। उनके नामांकन में सीएम, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश
अध्यक्ष समेत गढ़वाल क्षेत्र के सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे।
भाजपा
के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक पार्टी प्रत्याशी करतार
सिंह भड़ाना मंगलौर विस सीट से नामांकन भरेंगे। मुख्यमंत्री पहले उनके
कार्यक्रम में शामिल होंगे। सोमवार को पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मंगलौर पहुंचे थे, जहां उन्होंने नामांकन
वाले दिन होने वाली जनसभा और रोड-शो की रणनीति पर मंथन किया।





