मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

शराब माफिया और पूर्व पार्षद शिवम श्रीवास्तव बगोदर से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह । फरार अवैध शराब कारोबारी को गिरिडीह पुलिस ने धर दबोचा है। फरार चल रहे पूर्व वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता शिवम श्रीवास्तव को गिरिडीह पुलिस ने मंगलवार देर रात को बगोदर थाना के इलाके से गिरफ्तार किया है।

आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि सदर एसडीपीओ कुमार गौरव ने की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने बगोदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस आरोपी को दबोचने में मुफ्फसिल थाना के एक दारोगा ने महत्पूर्ण भूमिका निभायी। जबकि मुफ्फसिल थाना पुलिस ने आरोपी शिवम को मुफ्फसिल थाना इलाके से गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। जानकारी के अनुसार, बगोदर इलाके से दबोचने के बाद पुलिस देर रात ही आरोपी को गिरिडीह ले आई।

अवैध शराब के दो मामलों में है आरोपी

बुधवार को आरोपी शिवम को जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुट गई है। आरोपी शिवम के खिलाफ शराब के अवैध कारोबार के दो केस मुफ्फसिल थाना में दर्ज है, जिसमें एक केस बंद पड़े श्रीराम स्टील फैक्ट्री में शराब की खेप रखना। वहीं हाल में ही इस आरोपी के खिलाफ अवैध शराब का स्टॉक रखने का भी मामला दर्ज है। दोनों मामलों में वाहनों के नंबर में फेरबदल कर अवैध शराब की खेप को बिहार भेजने की तैयारी थी। इसी दौरान एसडीपीओ कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शराब के स्टॉक को जब्त किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें